Uncategorized

देव भूमि को बर्बाद कर रही भाजपा : आप

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

कोटद्वार में आयोजित की गई आम आदमी पार्टी की जन सभा
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर उत्तराखंड को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। कहा कि उत्तराखंड के युवा बेरोजगार सड़कों पर घूम रहे हैं और सरकार केवल निजी स्वार्थ के बारे में सोच रही है। भारतीय जनता पार्टी ने जोशीमठ त्रासदी के पीड़ितों की सुध लेना भी छोड़ दिया।
शुक्रवार को नजीबाबाद रोड स्थित एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाकर सत्ता की कुर्सी हासिल की थी। लेकिन, सत्ता मिलते ही भाजपा अपना वादा भूल गई। उन्होने कहा कि उत्तराखंड की जनता डबर इंजन की भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुकी है। प्रदेश में लगातार भर्ती घोटाले निकलकर सामने आ रहे हैं। सरकार ने जोशीमठ त्रासदी के पीड़ितों की सुध लेना भी छोड़ दिया है। कहा कि कोटद्वार में होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए कार्यत्र्ताओं को एकजुट होना होगा। प्रत्येक चालीस वार्डों को संगठन को मजबूत किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष दिगमोहन नेगी ने कहा कि जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अब जनता को एकजुट होने की आवश्यकता है। इसके लिए आमआदमी पार्टी धरातल पर अभियान चलाएगी। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद वर्मा ने कहा कि जनता भारतीय जनता पार्टी व कांग्रेस की चाल को समझ चुकी है। ऐसे में अब आमआदमी पार्टी ही बेहतर विकल्प बनकर सामने आएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गौरव रावत ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर पूजा त्यागी, मनोज रावत, मंजू बिष्ट, उषा सैनी, लक्ष्मी, पूजा त्यागी, हर्षिता, रचना रावत, गुड़िया रानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!