थल-मुनस्यारी सड़क को दुरस्त करें प्रशासन

Spread the love

पिथौरागढ़(आरएनएस) थल-मुनस्यारी सड़क की बदहाली को लेकर लोगों में आक्रोश है। मल्ला जोहार समिति के अध्यक्ष श्रीराम धर्मशक्तू का कहना है कि दो माह से बनिक के समीप भू धंसाव के कारण मार्ग टूटा हुआ है। बावजूद इसके सड़क को ठीक नहीं किया जा रहा है। इससे स्थानीय लोग तो परेशान हैं ही साथ ही दिल्ली, बंगाल, हरियााणा सहित अन्य अन्य राज्यों से यहां आने वाले पर्यटकों को भी दिक्कत उठानी पड़ रही है। धर्मशक्तू ने कहा कि अगर शीघ्र ही सड़क सुधारीकरण को लेकर कोई पहल नहीं हुई तो आमजन को साथ लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *