1800 सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष की 1800 सीटों के लिए समर्थ पोर्टल पर प्रवेश आवेदन की प्रक्रिया 30 अप्रैल से प्रारंभ हो गई है।
प्राचार्य प्रो. जानकी पवांर ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया गतिमान है। वर्तमान में महाविद्यालय में चार संकाय अस्तित्व में हैं, जिसमें कला संकाय के अंतर्गत 12 (संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र , दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, इतिहास, गृह विज्ञान, भूगोल, चित्रकला तथा संगीत) विषयों में कुल 800 सीटें, विज्ञान संकाय के अंतर्गत दो ग्रुपों बायो वर्ग तथा गणित वर्ग में कुल 640 सीटें , वाणिज्य संकाय के अंतर्गत स्नातक स्तर पर 320 सीटें’ स्ववित पोषित कोर्स बी. एस सी. बायोटेक्नोलॉजी तथा बीए पत्रकारिता में पृथक से 40 सीटें स्वीकृत है। प्राचार्य ने जानकारी दी कि पंजीकरण 30 अप्रैल 2024 से प्रारंभ हो गया है तथा पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मई 2024 है। उन्होंने प्रवेश के इच्छुक छात्र/ छात्राओं को समर्थ पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन एवं प्रवेश आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *