रोटरी ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट 24 से

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रोटरी क्लब की ओर से युवा प्रोत्साहन कार्यक्रम एवं सामुदायिक सेवा के अन्तर्गत 24 से 26 मई तक तीन दिवसीय रोटरी ओपन टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। रोटरी अध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल ने बताया कि टूर्नामेंट का आयोजन नजीबाबाद रोड स्थित रोटरी भवन में किया जाएगा। प्रतियोगिता ओपन जूनियर व्बायज सिंगल्स, ओपन सब जूनियर व्बायज सिंगल्स, ओपन जूनियर गल्र्स सिंगल्स, ओपन पुरुष एकल, ओपन महिला एकल और ओपन वेटेरन्स सिंगल्स (50 वर्ष से अधिक) कैटेगरी में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का संयोजक वाईपी गिलरा और उपसंयोजक कमल गुप्ता, सचिन गोयल को बनाया गया है। टूर्नामेंट में प्रवेश व शुल्क जमा करने की अन्तिम तिथि 22 मई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *