उन्नत प्रगतिशील कृषकों को किया सम्मानित

Spread the love

द्वारीखाल ब्लाक में आयोजित की गई कृषक उन्नयन गोष्ठी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : द्वारीखाल ब्लॉक में पहाड़ के उन्नत प्रगतिशील कृषकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने ग्रामीणों को खेती के प्रति जागरूक किया। कहा कि खेती से जुड़कर ग्रामीण अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकते हैं।
विकासखंड मुख्यालय में आयोजित कृषक गोष्ठी का ब्लाक प्रमुख महेंद्र राणा ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पहाड़ के बेहतर विकास के लिए खेती आवश्यक है। ग्रामीणों को खेती से जुड़कर विकास में अपना योगदान देना चाहिए। खेती से जुड़कर ग्रामीण अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकते हैं। बेहतर खेती होने के बाद पहाड़ों से पलायन पर भी रोक लगेगी। कहा कि पहाड़ी उत्पाद स्वाद के साथ स्वास्थ्य के लिए भी संजीवनी हैं। यही कारण है कि पूरे देश में पहाड़ी उत्पादों की डिमांड भी बढ़ने लगी है। इस दौरान ब्लाक प्रमुख ने उन्नत प्रगतिशील कृषकों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। कहा कि पहाड़ के बेहतर विकास के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। इस मौके पर विकासखण्ड प्रभारी संजय श्रीवास्तव, रमेश कठैत, मुकेश कुमार, अमित गौड़, अन्यंन बहुखंडी, रवींद्र रावत, अर्जुन सिंह नेगी, कुलभुषण, यशपाल सिंह, राजेश बिष्ट आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनमोहन बिष्ट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *