नईदिल्ली,रहमत शाह 5 अगस्त से आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ शुरू होने वाली 5 मैचों की सीरीज में पहली बार अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी करेंगे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने इस सीरीज के लिए टीम घोषित की है, जिसमें अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को नहीं चुना गया है। दूसरी तरफ फजलहक फारुखी अपनी जगह बनाने में सफल हुए हैं। आइए अफगानिस्तान की टीम पर एक नजर डालते हैं। फारुखी के साथ-साथ यामीन अहमदजई को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, चोट के कारण मुजीब उर रहमान टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं।
जून में भारत से मिली 3-0 की हार के बाद, यह सीरीज अफगानिस्तान के लिए एक नई शुरुआत होगी।
एसीबी ने फरीद मलिक और बिलाल सामी को भी नहीं चुना है। ये दोनों खिलाड़ी भारत के खिलाफ हुई पिछली सीरीज में टीम का हिस्सा थे।
इस सीरीज में हशमतुल्लाह शाहिदी कप्तान का पद छोड़ने के बाद एक नियमित खिलाड़ी के तौर पर वापसी करेंगे।
इस सीरीज में रहमत की कप्तानी की परीक्षा रहने वाली है। वह 2021 से अफगानिस्तान के टेस्ट और वनडे टीम के उप-कप्तान रहे हैं।
टीम में रहमानुल्लाह गुरबाज उप-कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे।