पोस्टर में आफिया, अभय, शीतल ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : मेरा युवा भारत, पौड़ी गढ़वाल, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस डीएवीइंकॉ पौड़ी में मनाया गया। इस मौके संगोष्ठी और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएवीइंकॉ पौड़ी के प्रधानाचार्य बालेश्वर प्रसाद ने युवाओं को प्ररित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी को मनाया जाता है। जो भारत के महान वैज्ञानिक सीवी रमन की खोज “रमन प्रभाव” की याद में मनाया जाता है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हमें विज्ञान की शक्ति और महत्व को याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें विज्ञान की खोजों को अपनाने और एक बेहतर भविष्य के लिए काम करने के लिए प्रेरित करता है। हिन्दी प्रवक्ता नीलम ने युवाओं को प्ररित करते हुए कहा कि विज्ञान ने हमें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है, विज्ञान ने हमें प्रकृति को समझने का अवसर दिया है। विज्ञान ने हमें नई तकनीकें, अच्छा स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र को समझाया है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने जीवन में विज्ञान को लागू करें एवं एक बेहतर भविष्य बनाएं। पोस्टर प्रतियोगिता में आफिया प्रथम, अभय द्वितीय, शीतल तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका में सहायक अध्यापक मिनाक्षी रही। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवी नेहा ने किया। इस मौके पर रविन्द्र चंद, संजना, नैना, साक्षी, युवराज सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *