आश्वासन के बाद ग्रामीणों का आन्दोलन समाप्त

Spread the love

रुद्रप्रयाग। सुमाड़ी सेमा विराण गांव जाखाल मोटर मार्ग निर्माण को लेकर ग्रामीणों का पांच दिनों से चल रहा आंदोलन विभागीय अधिकारियों व प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया है। साथ ही एक माह में सड़क निर्माण की कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने पुन: आंदोलन की चेतावनी दी है। सोमवार देर शाम धरना स्थल पर लोनिवि,वन विभाग व प्रशासन के साथ वार्ता व लिखित सहमति के बाद सड़क के लिए आंदोलन कर रहे ग्रामीणों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया है। इस अवसर पर प्रशासन की ओर से उपजिलाधिकारी जखोली परमानन्द राम के साथ ही लोनिवि व वन विभाग के अधिकारियों द्धारा धरना स्थल पर जाकर ग्रामीणों से लिखित आश्वासन दिया कि सम्बन्धित सड़क की वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शीघ्र ही विभागीय प्रक्रिया पूरी कर सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उधर प्रधान सेमा शशि नौटियाल ने विभागीय अधिकारियों व प्रशासन के साथ ही क्षेत्रीय विधायक भरत सिंह चोधरी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यदि एक माह तक सड़क निर्माण की कार्रवाई नहीं की जाती है तो ग्रामीण पुन:सड़क निर्माण के लिए धरना-प्रदर्शन व चक्का जाम करने के लिए मजबूर होगें। इस अवसर पर सेमा की प्रधान शशी नौटियाल,अध्यक्ष रमेश नौटियाल,कांग्रेस नेता अंकूर रौथाण,पूर्व जिपंस शान्ति भट्ट,प्रधान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष धनराज बंगारी,विशम्बर दत्त गौड,मीडिया प्रभारी नितिन गौड,गोपाल वर्तवाल,आशा सिंह,विशालमणी भट्ट,मायाराम गौड़,सीमा बष्टि,सरिता,बबिता, सुनील,दीपक थपलियाल,विक्रम सिंह,दाताराम गौड़,वृजमोहन भट्ट,वेणीराम,रमेश कुमार,मगनानन्द सेमवाल,धन सिंह,देवी प्रसाद सहित कई मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *