गृह मंत्रालय की एडवाइजरी के बाद सख्ती, बम निरोधक दस्ता और डग स्क्वायड ने खंगाले हरिद्वार गंगा घाट

Spread the love

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की एडवाइजरी के बाद पुलिस ने गंगा घाटों व अन्य जगहों पर सख्ती बढ़ा दी है। गंगा घाटों, होटलों, धर्मशालाओं व दुकानों में बम निरोधक दस्ता व डग स्क्वायड ने संघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने भी संदिग्धों से पूछताछ की।
कांवड़ यात्रा के दौरान आतंकी हमला या सौहार्द बिगाड़ने की साजिश की आशंका जताई जा रही है। इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुख्ता सुरक्षा किए जाने की एडवाइजरी जारी की है। हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। शुक्रवार की रात को चेकिंग अभियान चलाया गया। वहीं सुबह आठ बजे से ही चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया था।
मनसा देवी मंदिर, हरकी पैड़ी, सुभाष घाट, शिव घाट, कांगड़ा घाट, मालवीय दीप घाट समेत अन्य घाटों पर अभियान चलाया। रोलीबेलवाला में लगाई गई अस्थायी दुकानों में भी डग स्क्वायड ने संघन चेकिंग की। बस अड्डे, रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक जगहों पर भी चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान यात्रियों के बैगों को भी खुलवाकर चेक किया गया। वहीं संदिग्धों से भी पूछताछ की। एसएसपी ड़ योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बम निरोध्एाक दस्ता और डग स्क्वायड लगातार जांच कर रहा है। जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *