देश-विदेश

पैगंबर विवाद: दिल्ली के बाद महाराष्ट्र में भी नवीन जिंदल के खिलाफ केस, पुलिस ने 15 जून को बुलाया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली, एजेंसी। पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर बीजेपी से निष्कासित प्रवक्ता नवीन कुमार जिंदल के खिलाफ महाराष्ट्र के ठाणे में केस दर्ज किया गया है। इस मामले में नवीन कुमार जिंदल के खिलाफ यह दूसरा केस है। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली बीजेपी मीडिया सेल के पूर्व प्रमुख रहे जिंदल को 15 जून को पेश होने के लिए तलब किया है।
जिंदल के खिलाफ ठाणे के भिवंडी सिटी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (प्च्ब्) की धारा 295 (ए) (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण त्य, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली पुलिस ने विवादित टिप्पणियों को लेकर नवीन जिंदल के साथ और भी कई नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गुरुवार को ही दिल्ली पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रवक्ताओं नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, विवादित संत यती नरसिंहानंद और अन्य के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर सार्वजनिक शांति भंग करने और लोगों को भड़काने वाले संदेश पोस्ट तथा साझा करने के लिए प्राथमिकियां दर्ज की हैं।
पैगंबर पर विवादित टिप्पणियों को लेकर जिंदल ही नहीं नूपुर शर्मा भी पुलिस के सवालों के घेरे में आ गई हैं। एक मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने ठाणे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें शर्मा के पैगंबर पर उनकी कथित विवादास्पद टिप्पणी को लेकर केस दर्ज करने की मांग की गई है। नूपुर शर्मा को ठाणे में मुंब्रा पुलिस ने 22 जून को जांच अधिकारी के समझ अपना बयान दर्ज कराने के लिए पहले ही तलब किया है। साथ ही, मुंबई की पायधुनी पुलिस ने भाजपा के पूर्व प्रवक्ता के खिलाफ उनकी टिप्पणियों के लिए 28 मई को प्राथमिकी दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!