जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज

Spread the love

युवा कल्याण एवं शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित हो रहा कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
अल्मोड़ा। युवा कल्याण एवं शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज हो गया है। गुरुवार को जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा और डीएम वंदना सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। जिसके बाद विभिन्न विकासखंडों की खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता 27 नवंबर तक आयोजित की जाएगी।
हेमवंती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आयोजित खेल महाकुंभ में बतौर मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस खेल महाकुंभ का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छुपी खेल प्रतिभाओं को निखारने व उनको एक उचित मंच प्रदान करना हैं, ताकि व अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए जनपद स्तर से राज्य स्तर तक आयोजित होने वाले प्रतियोगिता में शामिल हो और अपनी प्रतिभा को और अधिक निखारें। उद्घाटन प्रतियोगिता के 800 मीटर रेस में अंडर-17 बालक वर्ग में राहुल सिंह, अभय रावत, अक्षय सिंह तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-14 वर्ग में रोहित मि़श्रा, निशांत रौतेला और विक्की भट्ट क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। विजेता खिलाडियों को अतिथियों ने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर यहां इस अवसर पर सीडीओ नवनीत पांडे, सीईओ एचबी चंद, जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा, युवा कल्याण अधिकारी सोनू कुमार समेत युवा कल्याण, क्रीड़ा व शिक्षा विभाग के कई खेल समन्वयक व खिलाड़ी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *