रजिस्ट्रार कानूनगो की कलमबंद हड़ताल जारी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
अल्मोड़ा। नौ सूत्रीय मांगों को लेकर रजिस्ट्रार कानूनगो की कलमबंद हड़ताल जारी है। गुरुवार को भी कार्मिकों ने उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के बैनर तले गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया। सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
कार्मिकों ने कहा कि वो लंबे समय से नायब तहसीलदार एवं सहायक भूलेख अधिकारी के पदों पर पदोन्नति का न्याय संगत कोटा निर्धारण करने, रजिस्ट्रार कानूनगो के पदों का पुर्नगठन करने समेत नौ सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्षरत है। विभिन्न माध्यमों से शासन को मांगों के निराकरण की गुहार लगा चुके हैं। जबकि बीते एक नवंबर से कार्मिक कलमबंद हड़ताल में है। जिस वजह से तहसीलों में खतौनी के लिए पहुंच रहे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इसके बाद भी उनकी की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नही की जा रही है। जिस कारण कार्मिकों में भारी रोष है। एक स्वर में कार्मिकों ने मांगों पर कोई सुनवाई नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। यहां जिलाध्यक्ष कमाल अशरफ, जिला महामंत्री सुरेश सिंह बिष्ट, पूरन चंद्र आर्या आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *