तीन दिन से चल रहा धरना समाप्त

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि में छात्रसंघ चुनाव में धांधली के आरोपों की जांच की मांग के लिए तीन दिन से चल रहा धरना सोमवार को समाप्त हो गया। कुलपति की ओर से कमेटी गठित कर एक सप्ताह में जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे आर्यन छात्र संगठन से महासचिव पद के प्रत्याशी रहे पंकज फस्र्वाण ने चेतावनी दी कि तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो वह भूख हड़ताल करेंगे।


सोमवार को कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी, बिड़ला परिसर निदेशक प्रो. एचबीएस चौहान, मुख्य नियंता प्रो. दीपक कुमार और छात्र सलाहकार प्रो. एमएम सेमवाल ने धरना स्थल पर छात्रों से वार्र्ता की। इस दौरान कुलसचिव ने फोन पर पंकज की कुलपति से वार्ता कराई। छात्रों ने बैलेट पेपर की छपाई, प्रवेश द्वारों की सीसीटीवी फुटेज और अधिकारियों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड की निष्पक्ष जांच की मांग की। पंकज फस्र्वाण ने कहा कि चुनाव में पारदर्शिता नहीं बरती गई और हर गड़बड़ी का बिंदुवार लिखित जवाब मिलने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। विवेक सिंह ने मतदान के दिन प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा और सत्यापन में ढिलाई तथा बैलेट पेपर के वितरण और गिनती पर सवाल उठाए। प्रेम सिंह नेगी ने बैलेट पेपर की छपाई से लेकर मतदाताओं के सत्यापन तक सभी दस्तावेजों की निष्पक्ष जांच की मांग की। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *