अज्ञात वाहन ने गाय को मारी टक्कर

Spread the love

चम्पावत। बनलेख के समीप अज्ञात वाहन ने एक गाय को टक्कर मार दी। हादसे गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने पशुपालन विभाग को जानकारी दी। स्थानीय नागरिक मुकेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग में बनलेख के समीप एक वाहन गाय को टक्कर मार कर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि टक्कर लगने से गाय घायल हो गई। लोगों ने पशु चिकित्सा अधिकारी को इसकी जानकारी दी। पशु अस्पताल के गिरीश जोशी ने घायल गाय का इलाज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *