पंतनगर से जयपुर के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ

Spread the love

रुद्रपुर। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने रविवार को पंतनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की पंतनगर-जयपुर हवाई सेवा का केक काटकर शुभारंभ किया। पहले दिन 25 यात्री पंतनगर से जयपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री भट्ट ने कहा कि पंतनगर से जयपुर के लिए रोजाना चलने वाली 72 सीटर फ्लाइट से यात्रियों का काफी समय बचेगा। उन्होंने एयरपोर्ट के स्टाफ को नई फ्लाइट शुरू होने पर शुभकांमनाएं दीं। फ्लाइट ने दोपहर 12रू15 बजे पंतनगर से उड़ान भरकर एक बजकर 40 मिनट पर जयपुर पहुंची। इसमें जयपुर के लिए 25 यात्री गए। वहीं दोपहर एक बजकर 25 मिनट पर जयुपर से फ्लाइट उड़कर दो बजकर 40 मिनट पर 31 यात्रियों को लेकर पंतनगर पहुंची। इंडिगो एयरलाइंस से मिली जानकारी के अनुसार, पंतनगर से जयपुर जाने वाली फ्लाइट का न्यूनतम किराया 3500 रुपये निर्धारित किया गया। साथ ही फ्लाइट की 72 लोगों को ले जाने की क्षमता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *