हल्द्वानी। लालबहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय हल्दूचौड़ में आइसा के नेतृत्व में छात्रों ने दिल्ली के जंतर मंतर में प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में और सांसद बृजभूषण शरण सिंह को गिफ्तार करने की मांग को लेकर कलेज गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि आइसा महिला पहलवानों के साथ पुलिस द्वारा की गई मारपीट की घोर निन्दा करता है। इसमें शामिल सभी दोषियों को बर्खास्त करने को मांग की गई। उन्होंने बृजभूषण को सभी पदों से हटाते हुए गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष धीरज कुमार, उपाध्यक्ष संजना यादव, रितेश प्रजापति, अभिषेक शाह, विशाल प्रजापति, चंदन, ज्योति, रुक्सार, सुशीला बैरागी, प्रियांशी, अर्शी, उन्नति, एलिशा, ललिता रय आदि मौजूद रहे।