आज गुरु पूर्णिमा पर लगेगा साल का तीसरा चंद्रग्रहण

Spread the love

नैनीताल। साल का तीसरा चंद्रग्रहण गुरु पूर्णिमा पर आज यानि रविवार को पड़ने जा रहा है। हालांकि यह उपछाया ग्रहण होगा। यह सुबह 8:37 बजे से 11:22 बजे तक प्रभावी रहेगा। ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा, जबकि अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया आदि में इसे देखा जा सकेगा। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान एवं शोध संस्थान (एरीज) के वरिष्ठ खगोल वैज्ञानिक डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि उपछाया चंद्रग्रहण तब होता है जब सूरज और चांद के बीच पृथ्वी घूमते हुए आती है, लेकिन यह तीनों एक सीधी लाइन में नहीं होते। ऐसी स्थिति में चांद की छोटी सी सतह पर अंब्र नहीं पड़ती है। पृथ्वी के बीच से पड़ने वाली छाया को अंब्र कहा जाता है। चांद के शेष हिस्से में पृथ्वी के बाहरी हिस्से की छाया पड़ती है। जिसे उपछाया कहा जाता है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ ही शोधार्थियों के लिए चंद्रग्रहण के दौरान की स्थितियों को समझने का एक बेहतर अवसर होता है। साल का तीसरा चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में यह खगोलीय घटना देखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *