कोटद्वार-पौड़ी

अजय व शत्रुघन बनें प्रदेश संगठन मंत्री

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा की संस्तुति पर अपने वरिष्ठ सहयोगियो की राय से प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। कार्यकारिणी में अजय गुप्ता (कोटद्वार) व शत्रुघन सिंह नेगी (अगस्तमुनि) को प्रदेश संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि प्रताप सिंह लूथरा (कर्णप्रयाग चमोली), राय सिंह बिष्ट (रूद्रप्रयाग) को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है।
प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण के इस दौर में हमारे व्यापारी आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहे हैं, ऐसे में हमें बहुत संयमित व मजबूती के साथ शासन-प्रशासन से व्यापारियों की हर आवश्यक मांग को रखते हुए व्यापारी हितों के लिए कार्य करना होगा। साथ ही व्यापारिक समस्याओं से प्रान्तीय कार्यालय को अवगत कराते रहेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को गतिशील बनाने के लिए सभी संभव प्रयास करते रहेंगे। प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद्र मिश्रा व संयुक्त महामंत्री राजेश अग्रवाल ने सभी मनोनीत पदाधिकारी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, सहयोगियों, जिलों तथा नगर के पदाधिकारियों के साथ संवाद बनाने में सेतु की भांति कार्य करते रहेगें। इस मौके पर यशपाल अग्रवाल, बाबूलाल गुप्ता, अनिल गोयल, एनसी तिवारी, प्रमोद गोयल, राजेश अग्रवाल, दिनेश डोभाल, राजेश बंसल, गुलशन छाबड़ा, हर्षवर्धन पाण्डेय, अश्वनी छाबड़ा, सुरेश बिष्ट आदि ने नव नियुक्त प्रदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!