उत्तराखंड

अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा ने धूमधाम से मनाया भारतीय नववर्ष

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

काशीपुर। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा की महानगर इकाई ने नववर्ष धूमधाम से मनाया। यहां लोगों को फल और मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान देश और विश्व के लिए शांति और सद्भावना की प्रार्थना की गई। मंगलवार को कचहरी परिसर में भारतीय नववर्ष पर कार्यक्रम हुए। इसकी अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष पंडित शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि भारतवर्ष ने विश्व को मानवीय गुणों, संस्ति व नैतिकता का प्रशिक्षण दिया है। जिससे विश्व मानवीय गुणों से ओत प्रोत हुआ है। भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत 2081 पर संकल्प लेकर भारत वर्ष को पुन: विश्व गुरु बनाना है। प्रदेश महामंत्री पंडित उमेश जोशी ने कहा की भारतीय नववर्ष संकल्प लेने का दिवस है। भारत जैसे महान देश की प्रेरणा से विश्व के कई देशो ने भारत के सिद्घांतों के अनुरूप कार्य करना शुरू किया है। इसके बाद फल और मिष्ठान वितरित किया गया। यहां पं़ भास्कर त्यागी एडवोकेट,नगर महामंत्री पं़ संदीप चतुर्वेदी, पं़ देवांग मिश्रा, पं़ गिरीश चंद्र अधिकारी, कर्तव्य मिश्रा, विवेक मिश्रा, राम शर्मा, श्रीनाथ शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!