उत्तराखंड

घनसाली बाजार में अक्षत कलश यात्रा निकाली

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। घनसाली बाजार में पूजित अक्षत कलश यात्रा का लोगों ने भव्य स्वागत किया। यात्रा में रथ पर राम,लक्ष्मण, सीता और हनुमान के पात्रों की झांकी निकाली गई। बुधवार को घनसाली बाजार पहुंची पूजित अक्षत कलश यात्रा में भाजपा, हिन्दू संगठनों से जुड़े लोगों के स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। यात्रा संयोजक व भाजपा नेता आनंद बिष्ट ने 5 सौ वर्षों की लंबी लड़ाई के बाद भगवान राम अयोध्या वापस आ रहे हैं, कहा कि आगामी 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है। कहा कि देशभर के हिन्दुओं में भगवान राम की मूर्ति को अयोध्या के नव निर्मित मंदिर में स्थापित करने को लेकर उत्साह का माहौल है,देश में जगह-जगह अक्षत कलश शोभा यात्राऐं निकाली जा रही है। कहा कि 22 जनवरी को पूरे देश में दीपावली जैसा कार्यक्रम मनाया जाऐगा। घनसाली के श्रीराम होटल से शुरू हुई अक्षत कलश शोभा यात्रा घनसाली बाजार से होते हुए हनुमान मंदिर में पहुंची। यात्रा के दौरान विशेष परिधानों में सजी महिलाओं और पुरुषों के जय श्रीराम के नारों से घनसाली बाजार गुंज उठा। मौके पर घनसाली मंडलध्यक्ष हयात कंडारी, ब्लाक प्रमुख बसुमती घनाता,ओमप्रकाश भुजवान,ड़ नरेंद्र डंगवाल, प्रेमलाल त्रिकोटिया, ममता नौटियाल, कमान सिंह पंवार,मुरारीलाल गैरोला, ष्णा गैरोला,आशुतोष बिष्ट सहित सैकड़ों महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा में प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!