विज्ञान महोत्सव में अक्षित दिखायेगा प्रतिभा

चमोली : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जनपदीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन अटल उत्कृष्ट राइका गोपेश्वर में किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी के उप-विषय संचार एवं परिवहन के जूनियर वर्ग में अक्षित कुंवर ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बाल वैज्ञानिक अक्षित कुंवर के मार्ग दर्शक गणित विषय के शिक्षक प्रभात रावत ने बताया कि छात्र अक्षित के विज्ञान प्रदर्शनी का शीर्षक आधुनिक एवं स्मार्ट हैलमेट का निर्माण करना रहा। छात्र अक्षित आठ नवम्बर से जनपद देहरादून में होने वाले डॉ. एपीजे राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव प्रतियोगिता में जनपद चमोली का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *