मेंढ़क रेस में अक्षिता, अनुज रहे पहले स्थान पर

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल श्रीनगर की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बुधवार को मेंढक रेस बालिका वर्ग में कक्षा एक की अक्षिता रौथाण प्रथम, दिव्या द्वितीय और चेष्टा तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में अनुज प्रथम, पूरब द्वितीय व सार्थक बडोनी तृतीय स्थान पर रहे। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा यूकेजी से बालिका वर्ग में आराध्या नौटियाल प्रथम, आरवी द्वितीय व अनिका पंवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चम्मच दौड़ प्रतियोगिता बालिका वर्ग में शिवानी चमोली प्रथम, मानवी बडोनी द्वितीय व अंशिका तृतीय स्थान पर रही। बालक वर्ग में तेजस गोस्वामी प्रथम, आरव द्वितीय व तेजस चौहान तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा नर्सरी से टॉफी रेस प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में यश्विनी रावत प्रथम, इशिका द्वितीय व याशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *