भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी : जितेंद्र रावत

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : भाजपा श्रीनगर मंडल की बुधवार को संगठनात्मक चुनाव-2024 मंडल कार्यशाला की बैठक अदिति स्मृति न्यास में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवांण ने की। उन्होंने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है जो कि चुनाव करने के पश्चात ही संगठन के विभिन्न पदों पर पदाधिकारी नियुक्ति करती है। जनपद पौड़ी के संगठन चुनाव सह प्रभारी जितेंद्र रावत ने कहा कि पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं का समान अधिकार है और जो भी पार्टी हाई कमान का निर्णय होगा उसी के अनुसार जिले में संगठन के चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। बैठक में उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी, पंकज सती, दिनेश असवाल, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पटवाल, मंडल मीडिया प्रभारी विपेन्द्र सिंह बिष्ट, सौरव पांडे, नरी लाल निर्वेद, सुनीता गैरोला, गुड्डी गैरोला, अंजना दोवाल, रेणु सुंदरीयाल, प्रमिला भंडारी, सुरेंद्र सिंह भंडारी, विनोद बडोनी आदि मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *