यूपी-बिहार सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि मानसून की ट्रफ रेखा उत्तर पश्चिम उत्तरप्रदेश से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक दक्षिण बिहार और उत्तरी झारखंड होकर गंगीय पश्चिम बंगाल से होकर गुजर रही है। साथ एक और ट्रफ रेखा झारखंड से ओडिशा होकर गुजर रही है। इसका प्रभाव बिहार के मौसम पर पड़ेगा। इससे दक्षिणी बिहार के साथ-साथ उत्तरी बिहार में मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इधर उत्तर पश्चिम भारत के राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में नौ जुलाई को छिटपुट बारिश का अनुमान लगाया गया है। वहीं पूर्वी राजस्थान में 10 जुलाई के बाद बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।
स्काईमेट वेदर के मुताबिक आज पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, विदर्भ, तेलंगाना और तटीय ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। कर्नाटक, दक्षिण कोंकण और गोवा दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और मराठवाड़ा के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर कुछ देर के लिए तेज बारिश हो सकती है। झारखंड, आंतरिक ओडिशा, रायलसीमा, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तलहटी, पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों, पंजाब, पश्चिमी मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *