पर्वतीय इलाकों में तापमान बढ़ोतरी को लेकर अलर्ट

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में तापमान बढ़ोतरी को लेकर अलर्ट बरकरार है। 17 से 19 फरवरी तक अरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी पुर्वानुमान के अनुसार, 16 फरवरी को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 8 से 10 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। जबकि 17 से 19 फरवरी के बीच तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकतम तापमान सामान्य से 10 से 12 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। खासकर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले सबसे ज्यादा प्रभावित रहेंगे। इस दौरान बर्फ पिघलने से हिमस्खन की आशंका जताई गई है। इस कारण नदियों का जल स्तर बढ़ सकता है। मिट्टी में नमी की कमी आ जाएगी। बांध और जलाशय क्षेत्रों को लेकर खास सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *