लोहाघाट में सेवा शुल्क का चौतरफा विरोध

Spread the love

चम्पावत। लोहाघाट में नगर पालिका की ओर से लगाए गए सेवा शुल्क का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। जनप्रतिनिधियों और लोगों ने सेवा शुल्क के विरोध में नगर पालिका को ज्ञापन दिया। सोमवार को पूर्व पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और लोगों ने नगर पालिका के सेवा शुल्क के विरोध में प्रशासक को ज्ञापन दिया। उन्होंने जबरन लगाए सेवा शुल्क को समाप्त करने को कहा। कहा कि अगर नगर पालिका को सेवा शुल्क लगाना ही था तो पहले सभी लोगों और पालिका के सभासदों को विश्वास में लिया जाता। जिसके बाद सर्वसम्मति से इसे लागू करने पर मंथन किया जाता। कहा कि अगर समय रहते पालिका ने सेवा शुल्क समाप्त न किया तो वे उग्र होकर आंदोलन करेंगे। यहां निवर्तमान सभासद राजकिशोर साह, मीना ढेक, भुवन बहादुर, बीना कनौजिया, दीपा गोस्वामी, दीपक साह, नवीन गोस्वामी, सतीश राजन, त्रिलोक सिंह, चंद्रशेखर, राजू बिष्ट, दीपक उप्रेती, हेम चंद्र राय, जगदीश गोरखा, भुवन भट्ट, कमल आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *