सभी सुझावों और समस्याओं का जल्द होगा समाधान: डीआरएम

Spread the love

हरिद्वार। मुरादाबाद मण्डल रेल प्रबंधक अजय नन्दन गुरुवार को रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति (डीआरयूसीसी) की बैठक ली। बैठक में सदस्यों ने यात्रियों की सुविधाओं और समस्याओं पर सुझाव दिए। मण्डल रेल प्रबंधक ने सुझावों और समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।
बैठक में सदस्यों से रेलवे के विकास कार्यों, यात्री सुविधाओं के विस्तार, राजस्व जुटाने में अपनी ओर से सार्थक प्रयास कर सहयोग करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान मण्डल रेल प्रबंधक अजय नन्दन ने मुरादाबाद मण्डल में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों, गतिविधियों और यात्रीयों की सुविधाओं की जानकारी दी। मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि पटरियों का उचित मेंटिनेंस, सिग्नल व्यवस्था को अधिक मजबूत बनाने के उपाय किए जा रहे हैं। मुरादाबाद रेल प्रशासन यात्रियों को सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्घ है। मालगाड़ियों तथा पार्सल गाड़ियों का संचालन पूरी क्षमता से किया जा रहा है। बैठक में वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) सुधीर सिंह, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक सुधीर कुमार, वरिष्ठ मण्डल अभियंता (समन्वय) परितोष गौतम, मण्डल वाणिज्य प्रबंधक अंजू सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *