किसानों के संघर्ष से वापस हुए तीनों कानून

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार।
पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कृषि कानूनों को वापिस लिये जाने को आंदोलनकारी किसानों के बलिदान एवं कांग्रेस पार्टी के संघर्ष की जीत बताया। कहा कि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय श्रीमती सोनिया गांधी व पूर्व अध्यक्ष राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी कृषि कानूनों के विरोध में मजबूती से किसानों के पक्ष में खड़ी थी।
पूर्व काबीना मंत्री ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से एक लगातार किसानों का शोषण किया जा रहा है। तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसान व कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रही थी। कहा कि कांग्रेस व किसानों के आंदोलन के आगे सरकार को झु़कना पड़ा। पूरे आंदोलन में कांग्रेस पार्टी किसानों के पक्ष में खडी रही, लेकिन केन्द्र में सत्तासीन भाजपा सरकार ने घमंड एवं तानाशाही रवैया दिखाकर किसान आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया। जिससे पूरे आंदोलन में लगभग आठ सौ से अधिक किसानों की मौत हो गयी है, जिसका जिम्मेदार केन्द्र में सत्तासीन भाजपा सरकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *