Uncategorized

अल्मोड़ा- बेरीनाग मार्ग आठ घंटे बाद खोला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। सेराघाट के तल्ली नाली गांव में राजन सिंह की निर्मम हत्या के बाद गुस्साये ग्रामीणों की ओर से अल्मोड़ा-बेरीनाग मार्ग में लगाया जाम। मंगलवार तड़के
तीन बजे तहसीलदार के आश्वासन के बाद खोला गया। इसम मामले में राजस्व पुलिस ने तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा
रही है। बीते गुरुवार को सेराघाट के तल्ली नाली निवासी राजन सिंह का उसी के बड़े भाई सहित अन्य ग्रामीणों के साथ विवाद हुआ। इसमें मृतक के परिजनों ने
राजन को बुरी तरह पिटाई कर घायल करने का आरोप भी लगाया था। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा लाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे
हल्द्वानी रेफर कर दिया। रविवार को प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद सोमवार को जैसे मृतक ग्रामीण का शव पहुंचा। ग्रामीणों
ने अल्मोड़ा- बेरीनाग मोटर मार्ग में बीच सड़क में शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक आरोपी नहीं पकड़े जाते तब तक वह जाम नहीं
खोलेंगे। प्रशासन के काफी समझाने के बाद भी ग्रामीण नहीं माने। मंगलवार तड़के तहसीलदार संजय की ओर से ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया कि आरोपियों की
जल्द गिरफ्तारी की जायेगी। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल सड़क पर रखा शव हटाया। इधर राजस्व उप निरीक्षक कुंदन सिंह नयाल ने बताया कि मामले में
तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें मृतक का भतीजा हेमंत सिंह, बालम सिंह, नीरज निवासी खन्यारी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया
है। अन्य आरोपियों की भी राजस्व पुलिस तलाश कर रही है। राजस्व पुलिस के मुताबिक आपसी विवाद के बाद मृतक की हत्या करने की बात पूछताछ में सामने
आ रही है। भाग गए आरोपीतहसीलदार के नेतृत्व में नायब तहसीलदार तथा क्षेत्रीय पटवारी ने तड़के 4 बजे आरोपितों के घर पर दबिश दी। तहसीलदार के टीम के
साथ आने की सूचना मिलते ही कुछ आरोपी घरों से फरार हो गए। आरोपियों के घरों से राजस्व विभाग की टीम को बैरंग लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने कहा कि हमले के
बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। आरोपियों के घरों के पास से ही ग्रामीणों के आने जाने का रास्ता है। आरोपी किसी भी ग्रामीण को नुकसान पहुंचा
सकते हैं। गमगीन माहौल में किया मृतक का अंतिम संस्कार धौलछीना। मंगलवार को गमगीन माहौल में मृतक राजेंद्र का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हर
ग्रामीणों के अंदर इस घटना के बाद आक्रोश देखने को मिला। जिला पंचायत सदस्य संजय ने प्रशासन से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। जल्द
आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जायेगा। मामले की जांच की जा रही है।
-संजय कोहली, तहसीलदार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!