Uncategorized

अल्मोड़ा में रेंजर की पत्नी ने आत्महत्या की

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में गुरुवार को एक महिला ने फांसी के फंदे से लटक कर जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में
लिया। पंचायत नामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। महिला कुछ समय से डिप्रेशन में बताई जा रही है। ग्राम अथरबनी पांडेखोला निवासी मंजू
तिवारी(45) पत्नी पूरन चंद्र तिवारी रात में अपने घर में अलग कमरे में सो रही थी। लेकिन गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक वह उठकर कमरे से बाहर नहीं निकली।
बच्चों ने उठकर मां का कमरा देखा तो वह अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजे को धक्का देने पर अंदर से दरवाजा खुल गया। अंदर देखने पर महिला फांसी के
फंदे पर लटकी मिली। मां को फांसी के फंदे पर लटका देख बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी मिलने पर प्रधान मनोज जोशी मौके पर पहुंचे। सूचना
के बाद बेस और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल हरेंद्र चौधरी और बेस चौकी प्रभारी सौरभ भारती ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। महिला के पति
और छोटे बेटे के पहुंचने के बाद शव फंदे से नीचे उतारा गया। पंचायतनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। महिला कुछ समय से डिप्रेशन में
बताई जा रही है। महिला के पति कौसानी सहायक वन क्षेत्राधिकारी पद पर कार्यरत हैं। महिला के चार बच्चे हैं। बड़ी बेटी की शादी हो गई है। वह भी इन दिन दिनों
मायके आई है। बड़ा बेटा मुरादाबाद में जॉब करता है। जबकि छोटा बेटा पिता के साथ कौसानी गया था। दो बेटिया और मां यहां थे। लेकिन रात में दो बेटिया अलग
सो रही थी। मां अगल कमरे में सोयी थी। महिला ने फांसी का फंदा रात में लगाया या सुबह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!