Uncategorized

पुलिस लाइन में एसपी ने किया पौधरोपण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। हरेला पर्व पर पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल ने पुलिस लाइन मालता में हुए कार्यक्रम में पौधरोपण किया। उन्होंने जीवन में वृक्ष के महत्व को बताया।
कहा कि नियमित पौधरोपण व उनके संरक्षण से ही जीवन को बचाया जा सकता है। उन्होंने कर्मचारियों व अधिकारियों से रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल करने
को कहा। इस मौके पर सीओ संगीता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। गरुड़ में ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट के नेतृत्व में ऐंचर वन पंचायत में हरड़, आंवला,
देवदार, उतीस आदि के कई पौधे रोपे गए। प्रमुख ने ग्रामीणों से पौधों का संरक्षण करने को कहा। इधर वन पंचायत सरपंच संगठन के अध्यक्ष ने ग्रामीणों के साथ
मिलकर वन पंचायत अड़ोली में पौधरोपण किया। उन्होंने फलदार और छायादार पौधे रोपे। वहीं राजूहा मटीना में प्रधानाध्यापक डीएल वर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों व
अभिभावकों ने पौधरोपण किया।
वृक्ष पुरुष ने दिए सैकड़ों पौधे
बागेश्वर। हर साल की तरह इस बार भी हरेला पर्व पर हुए पौधरोपण कार्यक्रम के लिए वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा ने अपनी देवकी लघु वाटिका से सैकड़ों पौधे
बांटे। उन्होंने कई स्थानों पर हुए पौधरोपण में भी भागीदारी की। उन्होंने बताया कि वह हर साल हजारों पौधों का निशुल्क वितरण करते हैं। लोगों को पौधे देने के
साथ उनकी देखभाल के तरीके भी बताते हैं। उन्होंने कहा कि जब उनकी वाटिका का पौधा दूसरी जगह जाकर भी सुरक्षित रहेगा और एक दिन वृक्ष बनेगा तभी
उनकी मेहनत सफल होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!