Uncategorized

हरेला पर्व पर विधायक और डीएम ने किया पौधरोपण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक पर्व हरेला पर जिले में व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया गया। वन और उद्यान विभाग के तत्वाधान में पंत क्वैराली और
बिलखेत गांव में अभिया चला। जहां विधायक चंदन राम दास और जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने फलदार व चैड़ी पत्ती के पौधे रोपे। उन्होंने लोगों से पर्यावरण
संरक्षण के प्रति अपनी कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा। अनिवार्य रूप से पौधरोपण कर उनका संरक्षण करने की अपील की। पौधरोपण कार्यक्रम में क्षेत्रीय
विधायक दास ने लोगों को हरेला पर्व की बधाई दी। कहा कि हरेला खुशहाली और समृद्धि का पर्व है। जो प्रकृति के प्रति मनुष्य को उसकी जिम्मेदारियों का अहसास
कराता है। उन्होंने लोगों से पौधरोपण के अलावा पर्यावरण को स्वच्छ रखने और जल स्रोतों का संरक्षण व सुरक्षा करने को कहा। डीएम ने कहा कि हरेला पर्व पर
सभी लोगों को जल संरक्षण और संवर्द्धन के लिए पौधरोपण करना होगा। ताकि चाल-खाल व पुराने जलस्रोत रिचार्ज हो सकें और लोगों को भविष्य में जल संकट का
सामना न करना पड़े। उन्होंने गरुड़ गंगा पुनर्जनन के लिए व्यापक स्तर पर चल रहे कार्य की जानकारी दी। बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर भी जल संरक्षण की
जानकारी मुहैया कराई जा रही है। ताकि लोग इसका लाभ उठाकर अपने वहां के जल स्रोतों को भी रिचार्ज कर सकें। उन्होंने ग्रामीणों को फल और सब्जी उत्पादन
कर आय अर्जन के लिए भी प्रेरित किया। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आर्थिक स्तर में सुधार लाने की बात भी कही। अभियान के तहत अनार, नीबूं, बांज,
अर्जुन, अमरूद, चंदन आदि के पौधे रोपे गए। इससे पूर्व जिलाधिकारी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट परिसर में भी अधिकारियों व कर्मचारियों ने पौधरोपण अभियान चलाया।
इस मौके पर डीएफओ मयंक शेखर झा, सीडीओ डीडी पंत, एडीएम राहुल कुमार गोयल, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी आके सिंह, नायब
तहसीलदार दीपिका आर्या, ग्राम प्रधान रमेश पाठक आदि मौजूद रहे।
विभिन्न विद्यालयों व संगठनों ने रोपे पौधे
बागेश्वर। हरेला पर्व पर जिले की सभी तहसीलों में विभिन्न संगठनों व विद्यालयों में शिक्षकों ने पौधरोपण अभियान चलाया। राजकीय आदर्श विद्यालय कपकोट में
एससी-एसटी आयोग के उपाध्यक्ष गणेश मर्तोलिया ने आंवला सहित अन्य पौधे रोपे। इंटर कॉलेज क्वैराली में प्रधानाचार्य कैलाश अंडोला के नेतृत्व में विभिन्न
प्रजाति के पौधे रोपे गए। रेडक्रॉस सोसायटी के जिला सचिव आलोक पांडेय और एनयूजे के अध्यक्ष जगदीश उपाध्याय के नेतृत्व में गरुड़ के अयारतोली, उड़खुली
और कोटफुलवारी में पौधे रोपे गए। नगर पंचायत कपकोट में अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, जिपं सदस्य वंदना ऐठानी आदि ने पौधरोपण किया। वन पंचायत बिनवर में
सरपंच रमा देवी और अमस्यारी में बसंत बल्लभ जोशी के नेतृत्व में पौधरोपण हुआ। मां उमा बाल विद्या मंदिर कपकोट में झाड़ी कटान व पौधरोपण कार्यक्रम हुआ।
यहां प्रधानाचार्य गंगा सिंह बसेड़ा सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!