कोटद्वार-पौड़ी

पौध लगाने के साथ उन्हें बचाने की भी उठाएं जिम्मेदारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

विभिन्न संगठनों की ओर से मनाया गया हरेला पर्व
जयन्त प्रतिनिधि।
भारतीय जनता पार्टी सहित विभिन्न संगठनों की ओर से हरेला सप्ताह पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान लोगों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया। कहा कि हमें पौध लगाने के साथ उसकी देखरेख भी करनी चाहिए।
पर्यावरण मित्र दूवभूमि उत्तरखंड की ओर से राजा भरत की जन्मस्थली महर्षि कण्व की तपस्थली मानिी नदी के तट पर कण्वाश्रम में पौध रोपण अभियान चलाया गया । कण्वाश्रम विकास उत्थान समति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, महाविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ.पीडी अग्रवाल, मोनिका नेगी ने सदसयों को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी। इस मौके पर शिवम नेगी, आशीष सिंह, दीपक मैदोला, संदीप रावत, ईशा बिष्ट, देवाशीष रावत, शुभम सुयाल, दीप नारायण, ऋतिका, ज्योति आदि मौजूद रहे। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेंद्र बिष्ट व पार्षदों ने महर्षि विद्या मंदिर हरसिंहपुर में पौधरोपण किया। टीम ने आमजन से भी पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की। कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना समाज मे रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उत्तराखंड क्षत्रिय उत्थान संस्था ने कण्वाश्रम चौकीघाट स्थित सती मठ में पौधरोपण अभियान चलाया गया। सदस्यों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया। कहा कि पर्यावरण संरक्षण के बिना हम पृथ्वी पर भविष्य की कल्पना भी नहीं कर सकते। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, धीरेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!