पेड़ लगाने के साथ उसकी देखभाल भी जरूरी : डीएफओ

Spread the love

अल्मोड़ा। वन विभाग का द्वाराहाट क्षेत्र में पौधरोपण अभियान जारी है। शुक्रवार को द्वाराहाट इंटर कलेज के क्रीड़ा मैदान, स्कूल परिसर आदि स्थानों पर वन क्षेत्राधिकारी नितीश तिवारी के नेतृत्व में हुए पौधारोपण अभियान में पहुंचे डीएफओ उमेश चन्द्र तिवारी ने कहा कि पेड़ लगाने के साथ उसकी देखभाल भी जरूरी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भी निर्देश देते हुए कहा कि जो पेड़ लगाये जा रहे हैं। उसमें सामाजिक एवं स्थानीय लोगों का सहयोग भी लें। ताकि सामूहिक जिम्मेदारी से पौधरोपण अभियान सफलता की ओर अग्रसर हो। इस दौरान डीआईसी व फील्ड में देवदार, उतीस, बांज, आंवला आदि फलदार पौधों का रोपण किया गया। यहां प्रधानाचार्य आलोक कुमार दास, उप प्रभागीय वनाधिकारी गणेश त्रिपाठी, ममता भट्ट, दीपा हर्बोला, उमेश भट्ट, युगल किशोर आर्या, बीना चौधरी, मनीष पांडेय सहित एनसीसी के स्वयंसेवक सहित शिक्षक व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *