उत्तराखंड

सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी कार्रवाई से कांग्रेसजनों में आक्रोश

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ केंद्र सरकार की ओर से ईडी के माध्यम से उत्पीड़नात्मक कार्रवाई का आरोप लगाया है। सोनिया के खिलाफ ईडी की ओर से की जा रही कार्रवाई के खिलाफ अल्मोड़ा के कांग्रेसजनों में भी आक्रोश है। विरोध में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को चौघानपाटा में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए विपक्षी दल के नेताओं पर राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फर्जी मुकदमे दर्ज कर अधीनस्थ एजेंसियों के माध्यम से लगातार उत्पीड़न करवा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सत्ता के अहम में सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करके लगातार विपक्ष के नेताओं को डराने धमकाने का कार्य कर रही है, जो कि सरासर गलत है। मोदी सरकार देश में बेलगाम हो चुकी महंगाई से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए सरकारी एजेंसियों को आगे कर इस तरह के प्रपंच रच रही है। कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार की इस दमनकारी नीति से डरने वाली नहीं है, जनहित में सरकार की गलत नीतियों का लगातार विरोध करेगी। नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि वर्तमान में राज्य सहित पूरे देश में महंगाई बेलगाम हो गयी है। मध्यमवर्गीय एवं गरीब वर्ग के सामने अपने परिवार का पालन पोषण करना तक मुश्किल हो गया है। सरकार को सरकारी तंत्र का उपयोग स्पष्ट नीति बनाकर महंगाई को नियंत्रित करने की दिशा में करना चाहिए, न कि विपक्ष के नेताओं को डराने के लिए।
ये रहे मौजूदरू कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताबंर पांडे, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, प्रदेश सचिव परितोष जोशी, प्रदेश सचिव गोपाल चौहान, प्रदेश सचिव रबिन मनोज भंडारी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पांडेय, सेवादल प्रदेश ध्वज प्रभारी संजय दुर्गापाल, जिला महासचिव गीता मेहरा, जिला सचिव प्रमोद पंवार भीमा, आईटी प्रदेश सचिव शरद साह, दीपा साह, नगर उपाध्यक्ष नारायण दत्त पाण्डेय, नगर उपाध्यक्ष अंबी राम, नगर सचिव महेश चंद्र आर्या, घनश्याम गुरुरानी, अख्तर हुसैन, रोहन आर्या आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!