Uncategorized

अल्पसंख्यक महिलाओं हेतु छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नैनीताल। नैनी महिला एवं बाल विकास समिति सूखाताल के तत्वावधान में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से नई रोशनी कार्यक्रम के अंतर्गत अल्पसंख्यक महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। गुरुवार को चार्टन लॉज कंपाउंड में छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्य वक्ता एडवोकेट राजेंद्र परगई ने महिलाओं को भरण पोषण अधिनियम, घरेलू हिंसा, महिला अधिकार, महिला हेल्पलाइन संबंधित जानकारी दी और संपत्ति में महिलाओं के अधिकार की जानकारी भी दी। उन्होंने पति की मृत्यु होने पर पैतृक संपत्ति में महिला व बच्चों का अधिकार की भी जानकारी दी। इस दौरान दयानंद पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य दया जोशी ने महिलाओं को बालिका शिक्षा आदि की जानकारी दी। प्रशिक्षण में सलमा, नाजमा, शमा परवीन, नूरीन, तस्लीमा, जोहरा, मेराज, शबनम, बिल्किश समेत 25 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। आयोजक विजयलक्ष्मी थापा ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!