पूर्व छात्र बोले आचायों का भय से मिली सफलता

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्यूकालेश्वर के प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी एवं पुरातन छात्र मिलन समारोह में विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व छात्र देवेंद्र भट्ट शिप इंजीनियर ने भी अपने बीस वर्षों पूर्व के छात्र जीवन के दिन स्मरण करते हुए कहा कि हमें हमेशा अपने आचार्यों का भय बना रहता था जिसके कारण उस समय खराब लगता था लेकिन बाद में वही भय सफलता का कारण बना।
विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य भरत सिंह रावत द्वारा कार्यक्रम की भूमिका और मनोज कुमार कुकरेती द्वारा स्कूल की स्थापना से वर्तमान तक विद्यालय की दिशा और दशा को अपने अनुभवों के साथ व्यक्त किया। कुलदीप रावत ने अपने समय प्रतियोगिताओं और संगठन में सामंजस्य स्थापित करने के अपने अनुभव साझा किए। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष डा. वेदप्रकाश सिलमाना, प्रबंधक अनुसुइया प्रसाद सुंद्रियाल, पूर्व प्रधानाचार्य गणेश ध्यानी, कृष्ण मोहन तड़ियाल, पूर्व छात्र राजीव सिलमाना, यशवंत रावत, भगत सिंह बिष्ट, सौरभ नौटियाल, वंदना नेगी, तनिषा, गोपाल नेगी, दलीप सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *