अमरदीप सिंह रावत बने गढ़वाल जीप टैक्सी समिति के अध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: रविवार को गढ़वाल जीप टैक्सी समिति के चुनाव संपन्न हो गए। चुनाव में अमारदीप सिंह रावत ने वीरेंद्र प्रसाद को हराकर अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा बरकरार रखा। इस दौरान नवयिुक्त पदाधिकारियों ने चालक व परिचालकों के हित में कार्य करने का निर्णय लिया।
मोटर नगर स्थित समिति कार्यालय में चुनाव करवाए गए। जिसमें 150 से अधिक चालक व परिचालकों ने अपने मत का प्रयोग किया। शाम के समय जारी हुए चुनाव परिणाम में अमरदीप सिंह रावत को अध्यक्ष पद पर 186 मत प्राप्त हुए। जबकि, उनके प्रतिद्वंदी वीरेंद्र प्रसाद को मात्र 89 मत ही मिले। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर मनोज पटवाल ने मेहरबान सिंह को 97 मतों से हराया। सचिव पद पर अभिनास सिंह रावत ने राधाबल्लभ कौठियाल को 69 मतों से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर मो. दीन मोहम्मत ने सुशील काला को 86 मतों से हराया। इस दौरान पदाधिकारियों ने क्षेत्र में विजय जुलूस भी निकाला। साथ ही चालक व परिचालकों के हित में कार्य करने का भी संकल्प लिया। अध्यक्ष अमरदीप सिंह रावत ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य शहर में टैक्सी चालकों के लिए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *