मंच ने स्व.चंद्रमोहन बड़थ्वाल को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वर: अधिवक्ता जगमोहन भारद्वाज स्मृति जनसरोकार मंच ने वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रमोहन बड़थ्वाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मंच कार्यालय में आयोजित शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। वे समय- समय पर गरीब लोगों की मदद भी करते थे। मौके पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। शोक व्यक्त करने वालों में नंदलाल धनगर, सुरेंद्र लाल आर्य, मनवर सिंह, राजा रावत, मनोज कुमार, अजय सिंह, मनमोहन नेगी और गणेश रावत सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *