जम्मू, एजेंसी। श्री बाबा अमरनाथ की यात्रा में जाने वाले श्रद्घालुओं को मौसम खराब होने के कारण वीरवार को रामबन जिले के चंद्रकोट में रोक दिया गया है। भारी वर्षा के कारण भूस्खलन होने से यात्रा रोक ली गई। वहीं आधार शिविर बालटाल और पहलगाम से भी यात्रा पवित्र गुफा के लिए रवाना नहीं गई। उन्हीं श्रद्घालुओं ने दर्शन किए जो कि भवन में ठहरे हुए थे।
वीरवार की सुबह जम्मू स्थित आधार शिविर भगवती नगर से 1602 यात्रियों का जत्था पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ। इनमें से 1006 यात्री पहलगाम और 596 बालटाल के लिए रवाना हुए। लेकिन कुछ ही देर के बाद वर्षा तेज होने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगहों पर भूस्खलन हो गया।
हालांकि यात्रियों का जत्था तक ऊधमपुर के आगे चिनैनी-नाशरी टनल को पार कर चुका था। इसके बाद प्रशासन ने रामबन जिले में चंद्रकोट में जत्थे को रोक लिया। इस जब पर श्रद्घालुओं के ठहरने के अलावा लंगर की भी व्यवस्था की है। मौसम साफ रहने पर अब शुक्रवार को उन्हें पहलगाम और बालटाल केलिए रवाना किया जाएगा।
वहीं अमरनाथ भवन के अलावा पहलगाम और बालटाल में भी वर्षा होने के कारण दोनों ही जगहों से यात्रियों को रवाना नहीं किया गया। पहलगाम और बालटाल दोनों ही जगहों पर यात्रियों को आगे जाने से रोक दिया गया। शेषनाग और पंजतरणी से भी यात्रा को नहीं छोड़ा गया। नुवान बेस र्केप के र्केप डायरेक्टर डा़ अमित वरमानी ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण जत्थे को नहीं छोड़ा गया है। वहीं बालटाल बेस र्केप के र्केप डायरेक्टर नागेंद्र जम्वाल ने कहा कि वर्षा के कारण जत्थे को नहीं छोड़ा गया।
अगर मौसम साफ होेगा तो ही जत्था शुक्रवार को रवाना किया जाएगा। इससे पहले शुक्रवार सुबह ही मौसम विभाग ने भी बाबा अमरनाथ श्राइन बोर्ड को मौसम साफ होने तक यात्रा को स्थगित रखने की सलाह दी थी। इस बार दो बार भवन में भारी वर्षा के कारण बाढ़ की स्थिति रही। इस कारण एहतियात के तौर पर सभी कदम उठाए जा रहे हैं।