नगर कीर्तन की शोभायात्रा में दिखे हैरत-अंगेज करतब

Spread the love

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर शहर में निकाली गई झांकी
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : गुरु गोविंद सिंह के 356 वें प्रकाश पर्व पर शहर में नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में गतका पार्टी के युवाओं ने हैरत-अंगेज करतब दिखाकर दर्शकों चौंका दिया। इस दौरान सिख समुदाय के लोगों ने भजन कीर्तिन कर गुरु साहिब का भी पाठ किया।
गुरुवार को गोविंद नगर स्थित गुरुद्वारे से निकाली गई शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा स्टेशन रोड, झंडाचौक, बदरीनाथ मार्ग, पटेल मार्ग, नजीबाबाद रोड से होते हुए वापस गुरुद्वारे में पहुंची। नगर कीर्तन यात्रा में गतका पार्टी के हैरत अंगेज करतब देखने को मिले। जगह-जगह फूल बरसा कर गुरु ग्रंथ साहेब की पालकी व पंज प्यारों का स्वागत किया गया। व्यापारियों की ओर से शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए अपने प्रतिष्ठानों के बाहर चाय-हलवे की व्यवस्था भी की गई थी। इससे पूर्व, गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहेब का पाठ किया गया। साथ ही गुरुद्वारे में लंगर भी लगाया गया। सैकड़ों की संख्या में पहुंची सिख समुदाय के लोगों से गुरु से अपने देश व परिवार के लिए सुख-शांति की कामना की। इस मौके पर सभा के अध्यक्ष देवेंद्र भाटिया, सोनी भाटिया, महेश भाटिया, विनय भाटिया, महेंद्र सिंह, गोल्डी भाटिया, सेवादार हरिचन्द्र, अशोक भाटिया, प्रवेश भाटिया, मधु भाटिया, रेनु भाटिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *