बनबसा में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती

Spread the love

 

चम्पावत। डक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। अम्बेडकर जयंती के अवसर पर एनएचपीसी व नगर पंचायत मे कार्यक्रम आयोजित कर वाक्ताओ ने भीमराव आंबेडकर के जीवन से लेकर उनके कार्य क्षेत्र व उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।एनएचपीसी के महाप्रबंधक राजिल व्यास ने भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। महाप्रबंधक राजिल व्यास ने कहा कि बाबा साहेब समानता और शिक्षा के अधिकार पर जोर दिया था, ताकि समाज में शिक्षा का प्रसार हो ओर देश में खुशहाली हो, वहीं नगर पंचायत मे चौयरमेन रेनू अग्रवाल के अध्यक्षता में भीमराव अम्बेडकर जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर वाक्ताओ ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला,कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, बलवीर सिंह प्रजापति, सभासद रंजना,रेखा, सहित पर्यावरण मित्र उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *