अंम्बिका ध्यान बने जिलाध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त संयुक्त प्रगतिशील कर्मचारी कल्याण संघ की ओर से जनपद पौड़ी गढ़वाल में डॉ. अम्बिका प्रसाद ध्यानी को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष मनोज अवस्थी व सूर्य सिंह पंवार ने बताया कि डॉ ध्यानी की संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। कहा कि विकास खण्डों से लेकर जनपदीय सांगठनिक ढांचा तैयार किया जायेगा और समस्त सम्मानित कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *