कर्नाटक में बोले अमित शाह- राज्य में खत्म किया मुस्लिम आरक्षण, भाजपा सरकार को वोट बैंक का लालच नहीं

Spread the love

कर्नाटक, एजेंसी। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर कर्नाटक के दौरे पर हैं। कर्नाटक के एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो कर्नाटक का विकास रिवर्स गियर में चला जाएगा।
कर्नाटक के बागलकोट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि एक तरफ डबल इंजन की सरकार भाजपा की है तो दूसरी तरफ रिवर्स गियर सरकार है। कांग्रेस की सरकार बनी ना तो कर्नाटक का विकास रिवर्स गियर में पड़ने वाला है। ये पीढ़ी परिवर्तन का चुनाव है और हम मोदी जी के नेतृत्व में एक बार फिर से सरकार बनाएंगे।
केंद्रीय गृह मंंत्री अमित शाह ने कहा, ‘यहां धर्म के आधार पर 4% मुस्लिम आरक्षण था। भाजपा की सरकार ने वोट बैंक की लालच में पड़े बिना, इस मुस्लिम आरक्षण को समाप्त कर दिया है। हम मानते हैं कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होना चाहिए। मुस्लिम आरक्षण समाप्त करने के बाद हमने रउ, रळ, दिव्यांग और लिंगायत सब के आरक्षण में बढ़ोतरी करने का काम किया है।’
गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा, ‘ये चुनाव कर्नाटक को मोदी जी के हाथ में देने का चुनाव है। कर्नाटक को एक संपूर्ण विकसित राज्य बनाने का चुनाव है। ये चुनाव राजनीतिक स्थिरता और नए कर्नाटक का चुनाव है, जो भाजपा लेकर आ सकती है।’
उन्होंने आगे कहा, ‘मोदी जी ने 9 साल से कर्नाटक को केंद्र से ढ़ेर सारे पैसे और योजना भेजने का काम किया है। अगर कांग्रेस गलती से भी आ गई तो अभी तक का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, परिवारवाद होगा और कर्नाटक पूरा दंगे से ग्रस्त हो जाएगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *