बंगाल में होल्डिंग सेंटर में रखे गए 335 घुसपैठिए, घुसपैठियों में 148 पुरुष, 99 महिलाएं और 88 बच्चे भी

Spread the love

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में घुसपैठ कर आए बांग्लादेशी घुसपैठियों को ढूंढ़ निकालने और उन्हें वापस भेजने की कार्रवाई की गतिविधियां तेज हुई हैं। राज्य में अब तक 11 होल्डिंग सेंटर स्थापित किए गए हैं। उनमें अभी तक 335 घुसपैठियों को रखा गया है। बांग्लादेश की सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के उत्तर चौबीस परगना जिले में सबसे अधिक बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हुई है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठियों को बांग्लादेश वापस भेचने की कार्रवाई और होल्डिंग सेंटर के खोलने जाने के मामले में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सरकार की प्रशंसा करने पर राज्य के अधिकारियों की सक्रियता बढ़ी है। अमित शाह जून के मध्य मे सीमा का मुआयना करने लिए आने वाले भी है। सूत्रों के अनुसार अब तक बरुईपुर, सुंदरबन, बसीरहाट, बनगांव, बारासात, मुर्शिदाबाद, जंगीपुर, कृष्णनगर और माल्दा में होल्डिंग सेंटर बनाए गए है। इससे अलावा कूचबिहार और दक्षिण दिनाजपुर जिले में कोल्डिंग सेंटर खोले गए हैं। इन होल्डिंग सेंटर का संचालन प्रशासनिक और पुलिस जिले के अधिकारियों की ओर से किया जा रहा है। 355 बांग्लदेशी घुसपैठियों में 148 पुरुष, 99 महिलाएं और 88 बच्चे हैं। इनकी पहचान और दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद सीमा सुरक्षा बल के हवाले कर दिया जाएगा।सूत्रों के मुताबिक दक्षिण चौबीस परगना और उत्तर चौबीस परगना में घुसपैठ कर आने वाले बांग्लादेशी घुसपैठी खुद आपस जाने के लिए सीमा की चौकी पर पहुंच रहे हैं। लेकिन मुर्शिदाबाद और मालदा जिले में उनके छिप कर रहने की ज्यादा संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *