गणित विजार्ड प्रतियोगिता में अमरीन, तनु ने मारी बाजी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
संकुल नगर क्षेत्र कोटद्वार में गणित विजार्ड व स्पैल जीनियस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें संकुल क्षेत्र के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। गणित विजार्ड प्रतियोगिता में अमरीन, तनु, स्पैल जीनियस प्रतियोगिता में कनिका, कुणाल थापा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
गणित विजार्ड प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में अमरीन राप्रावि नंबर दो, प्रिंस राप्रावि नंबर आठ, निर्मला राप्रावि नंबर छ:, उच्च प्राथमिक वर्ग में तनु राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कोटद्वार, शिवम नेगी राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार, संजीव राउप्रावि बालक नगर क्षेत्र व अंशिका राउप्रावि बालिका नगर क्षेत्र, स्पैल जीनियस प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में कनिका राप्रावि नंबर 11, सुमित राप्रावि नंबर दो, आकाश राप्रावि नंबर छ:, उच्च प्राथमिक वर्ग में कुणाल थापा राइका कोटद्वार, नीतू चौधरी, ऋतिक राइका कोटद्वार व अनम राबाइका कोटद्वार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सैयद अजीम हैदर नकवी, नफीस अहमद, जयप्रकाश, श्रीमती सुषमा, श्रीमती सुरभि, श्रीमती लता जोशी, श्रीमती सरला गुसांई, श्रीमती विनीता, अजमी, श्रीमती बीना चौधरी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *