बनबसा महाविद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव तिरंगा रैली

Spread the love

पिथौरागढ़। बनबसा- राजकीय महाविद्यालय द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के चलते हर घर तिरंगा अभियान रैली निकाली गयी। तिरंगा रैली महाविद्यालय से चूना भट्टा रोड, राजकीय बालिका इण्टर कालेज, मीना बाजार, पाटनी तिराहा, पूर्णागिरी इण्टर कालेज, बनबसा रोडवेज तथा मेन मार्केट से होते हुए समापन पुन: महाविद्यालय जाकर किया गया। रैली के दौरान महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने 13 से 15 अगस्त को हर घर तिरंगा फहराये जाने के लिए अनेक स्लोगन व देशभक्ति नारे लगाये।तिरंगा रैली का नेतृत्व प्रोफेसर डा0 दिनेश कुमार गुप्ता ने किया,महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ड़ मुकेश कुमार ने तिरंगा रैली में तिरंगा लेकर व नारो के साथ छात्रों का जोश बढाया,महाविद्यालय के प्राध्यापक ड़ बी़एऩदीक्षित, ड़ एस़पी़ सिंह,ओर हेम कुमार गहतोड़ी ने रैली मे हर घर तिरंगा फहराने के लिए नारे लगाये।प्रचार्या डा0 आभा शर्मा ने छात्र छात्राओं को हर घर तिरंगा अभियान मे बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने को कहां,तिरंगा रेली मे थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण,प्रकाश आर्या आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *