उत्तराखंड

पिथौरागढ़ में झौलखेत से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आगाज

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में कांग्रेस ने मूनाकोट के झौलखेत मैदान से भारत जोड़ो यात्रा का आगाज किया। विधायक मयूख महर ने यात्रा का शुभारंभ किया। कहा 9 अगस्त 1942 को कांग्रेस ने अंग्रेजो भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था। भाजपा सरकार भी देश की एकता को खंडित करने का काम किया है। यही कारण है कि आज के ही दिन से कांग्रेस पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ कर रही है। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता मूनाकोट के झौलखेत मैदान पहुंचे और वहां से भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया गया। विधायक मयूख महर ने यात्रा को पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा आज का दिन बेहद खास है। 9 अगस्त 1942 को कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाने के लिए भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था। अंग्रेजों की तरह ही भाजपा सरकार देश की एकता को खंडित करने का काम कर रही है। देश के लोगों को सांप्रदायिकता, जाति, धर्म के नाम पर बांटने का काम भाजपा सरकार ने किया है। यही कारण है कि कांग्रेस पूरे देश में अगस्त क्रांति दिवस पर भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा की शुरुआत कर रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने कहा भाजपा सरकार ने देश में अराजकता का माहौल पैदा किया है। उसके खोखले दावों की पोल खोलने का काम कांग्रेस करेगी। भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक पूर्व दर्जाराज्य मंत्री महेंद्र लुंठी ने कहा कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को भाजपा सरकार की नाकामी बताएंगे। कहा जनता भी भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है। देश में बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है। ऐसे में लोगों का भरोसा कांग्रेस पर बड़ा है। कांग्रेस देश के लोगों के हित की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!