जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जनता इंटर कालेज ग्वीनखाल में प्रबंध समिति की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें आनंद सिंह शाह को निर्विरोध प्रबंधक चुना गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश नौगांई व दर्शन सिंह रिंगोड़ा के दिशा-निर्देशन में विद्यालय में प्रबंध समिति के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न करवाई गई। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जिसमें आनंद सिंह शाह को प्रबंधक, नागेंद्र नेगी को उप प्रबंधक, ख्यात सिंह को अध्यक्ष, सुनील कुमार को उपाध्यक्ष व धीरेंद्र सिंह रावत को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।