Uncategorized

आंदोलनरत उपनल कर्मचारियों के समर्थन में उतरे पूर्व सीएम हरीश रावत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत आंदोलनरत उपनल कर्मचारियों के समर्थन में उतर पड़े हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि उपनल कर्मचारियों को बर्खास्त करने का कदम उठाया तो इसका पूरी ताकत से विरोध किया जाएगा। उन्होंने 18 मार्च को उपनल कर्मचारियों के समर्थन में उपवास रखने की घोषणा की है। उपनल कर्मचारी लंबे अरसे से आंदोलन कर रहे हैं। समान कार्य के बदले समान वेतन और नियमितीकरण की इन कर्मचारियों की मांगों को लेकर गतिरोध बना हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी इन कर्मचारियों को समर्थन दे चुकी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बीते दिनों इन कर्मचारियों के आंदोलन में शिरकत की थी। अब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी इनके समर्थन में आ डटे हैं। इंटरनेट मीडिया पर अपनी पोस्ट में उन्होंने कहा कि आंदोलन कर रहे उपनल कर्मचारियों की बर्खास्तगी पर विचार करने की जानकारी मिल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को चेतावनी दी कि सरकार ने ऐसा कदम उठाया तो इसका प्राण देकर भी विरोध किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!